Showing posts with label समाचार. Show all posts
Showing posts with label समाचार. Show all posts

September 16, 2010

August 30, 2010

1100 किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

बैंगलोर, अगस्त 25, 2010:
पूरे भारत में जैविक कृषि के विस्तार के लिए प्रशिक्षित किसानो का एक जत्था तैयार करने के लिए आर्ट आफ लिविंग ने एक पांच दिवसीय टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बैंगलोर में 21 अगस्त शनिवार को से आरंभ हो कर बुधवार 25 अगस्त 2010 को समाप्त हुआ जिसमें 15 राज्यों से 1100 किसानों ने जिनमें 100 महिलायें भी शामिल है, ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभागियों को इस बात के लिए सक्षम बनायेगा कि वे जैविक कृषि के
तंत्र को आगे दूसरे किसानों समझा सके। इस प्रभावी लागत तकनीक के अतिरिक्त किसानों
को अन्य कई किसानों के लिए उपयोगी तकनीकें जैसे उद्यान संबंधी, देशी गायों का कृषि में
उपयोग, जल संरक्षण और जल संसाधनों के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया है। किसानों अन्य
कृषि संबंधी विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।

श्री सुभाष पालेकर, शून्य बजट कृषि के संस्थापक ने अपनी जानकारियां किसानों के साथ
बांटी साथ ही किसानों को कम से कम लागत से अधिक से अधिक पैदावार कैसे प्राप्त की जा
सकती है, बताया। साथ ही किसानों को रसायनिक खेती से होने वाली बिमारियां जैसे कैंसर
आदि के बारें में शिक्षित किया।

'' रसायनिक खेती हमारे इको सिस्टम के लिए खतरनाक है। प्राकृतिक तकनीक को अपनाकर
किसान एक ही वर्ष में इसके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकतें हैं। उपज उच्च गुणवत्ता की
होगी और ज्यादा गुणकारी एवं स्वादिष्ट होगी। किसानों को जो आज मूल्य मिल रहा है उसे
दुगुना मूल्य मिलेगा। साथ ही प्राकृतिक खेती जलवायु परिवर्तन और ग्लॉबल वार्मिंग को भी
संतुलित करती है और प्राकृतिक संसाधनों को भी बचाती है।'' श्री पालेकर ने कहा।

गणेशम् चौपडे, वर्धा महाराष्ट के एक किसान ने कुछ वर्ष पूर्व ही प्राकृतिक खेती को अपनाया
है और अपने जीवन स्तर में अनेक प्रकार से सुधार किया। '' मैं रसायनिक खेती के कारण 12
लाख के कर्ज से दबा हुआ था और इससे मेरा स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा था। जब से मैंने
प्राकृतिक खेती को अपनाया है मैंने सारे कर्ज उतार दिये और मेरे परिवार को पहले से अच्छा
खाना, कपड़े और मकान बनाकर दिया है।''

किसानों ने कम से कम एक एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती करके इसे अपने गांव के अन्य
100 किसानों को दिखाकर अपनाने हेतु अपील की शपथ ली।

ऐसे समय में जब ग्लॉबल वॉर्मिंग के खतरे से जलवायु को खतरा हो रहा है, आर्ट आफ
लिविंग ने अन्य प्रकार के भी कार्यक्रमों के साथ साथ इस कार्यक्रम का भी शुभारंभ कर
जलवायु के संरक्षण के लिए सार्थक कदम बढाया है। ये प्राकृतिक और रसायनमुक्त खेती के
साथ साथ, वर्षा जल संरक्षण पर कार्य कर रही है। अब तब भारत के 6000 किसानों को
रसायन मुक्त खेती का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

November 3, 2009

श्री श्री इज़राइल मे

धर्म को धर्मनिरपेक्ष, व्यापार का सामाजीकरण और राजनीति का आध्यात्मिकरण
           
बेंगलुरु, अक्टूबर 21,2009: द आर्ट ऑंफ लिविंग के  संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकरजी जो इज़राइल मे 19 से 23 अक्टूबर ,2009 तक पाँच दिवसीय दौरे पर है ने टी ए विश्वविघालय मे व्यापार जगत के नेताओं को सम्बोधित करते हुए बेहतर विश्व के लिये '' धर्म को धर्मनिरपेक्ष, व्यापार का सामाजीकरण और राजनीति का आध्यात्मिकरण '' करने की बात कही । इस देश मे श्री श्री दूसरी इज़राइली राष्ट्रपति सम्मेलन मे सम्बोधित करने गये है । इस सम्मेलन का शीर्षक '' फेसिंग टूमोरो '' है और इसका उद्धाटन इज़राइल के माननीय राष्ट्रपति शिमोन पेरेस द्वारा किया गया और इसमे श्री श्री माननीय राष्ट्रपति के साथ मंच पर हिस्सेदार होंगे ।
इस सम्मेलन मे आर्थिक मंदी, निरंतर पारिस्थितिकी विकृति, मध्य पूर्वी देशो मे राजनीतिक अस्थिरता और ईरान की परमाणु शस्त्र प्राप्त करने की पहल जैसे विषयो पर चर्चा होगी ।इसमे विश्व के अनेक गणमान्य लोग,बुध्दिजीवी, राजनेता और अनेक प्रधान मंत्री,मंत्रीगण,और राजदूत सम्मलित है ।
सम्मेलन के दौरान एक चर्चा के अलावा, दिनांक 22 अक्टूबर 2009 को श्री श्री का प्रसिध्द इज़राइली पत्रकार, टीवी और रेडियो निर्माता दन शिलोन के द्वारा साक्षात्कार लिया जायेगा । दन शिलोन को विशेष अतिथियो जिनके जीवन की कथा उपलब्धियो, सृजनकता और नेतृत्व का शानदार प्रदर्शन है का  साक्षात्कार करने का 45 वर्ष का विशाल अनुभव है ।



प्रथम दिन टी ए विश्वविघालय मे व्यापार जगत के नेताओं को श्री श्री ने सम्बोधित किया, हरब्यिु विश्वविघालय मे सार्वजनिक चर्चा मे '' युवा वर्तमाान का नेतृत्व ''शीर्षक पर सार्वजनिक चर्चा  दी और इज़राइली संसद मे मुलाकात एवं चर्चा करी ।
टी ए विश्वविघालय मे श्रोताओ को सम्बोधित काते हुए श्री श्री ने महत्वपूर्ण चुनौतीया  जैसे शांति, आतंकवाद,  व्यापार मे  नैतिकता, युवाओ के विषय इत्यादि पर गहराई से प्रकाश डाला । उन्होने कहा '' शांति सिर्फ संघर्ष का अभाव नही है । यह भितर की सकारात्मक भावना है ं। शांति और समृध्दि साथ मे चलते है । यदि कही शांति है तो वहा काफी समृध्दि होगी । मध्य पूर्वी देशो मे शांति स्थापित हो, आज यह पूरे विश्व की कामना है ।
द आर्ट ऑंफ लिविंग संस्था इज़राइल मे वर्ष 2003 से सक्रिय रुप से कार्य कर रही है, जब श्री श्री ने इज़राइल का दौरा किया और यहूदी ,इसाई,मुसलमानी और ड्ररुज़ समूदाय के धार्मिक गुरुओ को शांति का संदेश दिया ।उनके दौरे के उपरांत द आर्ट ऑंफ लिविंग कार्यशाला और आघात देखरेख कार्यक्रम प्रभावित क्षेत्रो आयोजित किये जा रहे है जिसमे गाज़ा पट्टी, वेस्ट बैंक क्षेत्र, जेरुसलेम,टूलकरेम, हैफा और सडेरोट सम्मलित है ।

October 16, 2009

2009 कल्चर इन बैलेंस अवार्ड से श्री श्री को नवाज़ा गया

2009 कल्चर इन बैलेंस अवार्ड से श्री श्री को नवाज़ा गया

श्री श्री रविशंकर जी  2009 कल्चर इन बैलेंस अवार्ड ग्रहण करते हुए दिनांक 10 अक्टूबर 2009 डे्रसडेन, जर्मनी, (दायें से बायें) प्रोफेसर बर्न्ड गुगेनबर्गर, बर्लिन के लेसिंग विश्वविद्यालय के डीन, डे्रसडेन की मेयर सुश्री हेल्मा आरोज़, श्री श्री रविशंकर जी, संस्थापक आर्ट ऑफ लिविंग, प्रोफेसर गेसन श्वान, जर्मनी के राष्ट्रपति चुनाव 2009 के उम्मीदवार एवं बर्लिन के हम्बोल्ड वियद्रिना स्कूल ऑफ गवर्नेंस के डीन, निरज् देव, यूरोपीय संसद के ब्रिटिश सदस्य, श्रीमती देव, एवं श्री हंस जोकिम फ्रे, संचालक टिबेरियस फोरम

डे्रसडेन, जर्मनी, 10 अक्टूबर 2009 - आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के सस्ंथापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी को आज संस्कृति के सभी पहलूओं पर उत्कृष्ट योगदान और उनके विश्वव्यापी संस्कृति संतुलन के लिए 2009 कल्चर इन बैलेंस अवार्ड से श्री श्री को नवाज़ा गया। अवार्ड को देने के लिए चयन समिति ने श्री श्री के अंतरसांस्कृतिक बातचीत, शांति, संघर्ष क्षेत्रों में सुलह, व्यवसाय में नैतिकता पर विशेष महत्तव दिया।

इस अवार्ड की स्थापना टिबेरियस फोरम द्वारा की गई और इसे डे्रसडेन के मेयर सुश्री हेल्मा आरोज़ द्वारा श्री श्री को यह पुरुस्कार दिया और लोगों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। यह पुरुस्कार समारोह डे्रसडेन के वॉक्सवैगन लैंडमार्क ट्रांसपेरेंट फैक्टरी में विश्व सांस्कृतिक फोरम के विशेष सत्र में हुआ।

बहुत से विशिष्ट व्यक्ति जैसे निरज् देव, यूरोपीय संसद के ब्रिटिश सदस्य, प्रोफेसर गेसन श्वान, जर्मनी के राष्ट्रपति चुनाव 2009 के उम्मीदवार एवं बर्लिन के हम्बोल्ड वियद्रिना स्कूल ऑफ गवर्नेंस के डीन, और प्रोफेसर बर्न्ड गुगेनबर्गर, बर्लिन के लेसिंग विश्वविद्यालय के डीन सम्मिलित थे ने श्री श्री की भरपूर प्रशंसा की।

अपने सम्बोधन में प्रोफेसर श्वान ने श्री श्री के शांति प्रयासों, विश्वव्यापी सेवा योजनायें एवं विश्व के विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक विषयों पर बहुमूल्य सलाहों की सराहना की। यह प्रशंसनीय है कि किस सौम्यतापूर्ण दृढ़संकल्प, शांत एवं उर्जावाद, पूरी एकाग्रता के साथ एवं शुध्द दयालुता के साथ श्री श्री लोगों को यह समझाते हैं कि वे शांति में तभी सहयोग दे सकते हैं जब वे स्वयं के आंतरिक भय एवं दूसरों के प्रति दुर्भावना से परे होंगे।

प्रोफेसर गुगेनबर्गर ने श्री श्री के मानवतावादी प्रयास एवं विश्व में विभिन्नता को बढ़ावा, उसका संरक्षण और उत्सव के प्रयासों की सराहना की। उन्होनें कहा कि ''हर समाज को विभिन्नता का अधिकार है''। नीरज् देव (एम.ई.पी.) ने श्री श्री के यूरोप में पहल की सराहना की और द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की श्वास, गहराई और बहु आयामी दृष्टिकोण के बारे में कहा। उन्होनें यह भी कहा कि वे करोड़ों लोगों के मित्र हैं राष्ट्रपति से लेकर मजदूर तक। लोगों को संकट से उबारना काफी प्रशंसनीय है यह भी उन्होनें कहा।

पुरुस्कार को प्राप्त कर श्री श्री ने कहा - ''मैं यह पुरुस्कार उन लोंगों के साथ बांटत हूँ जो हिंसारहित, तनावरहित समाज के लिए सक्रिय हैं। यह पुरुस्कार किसी व्यक्ति या व्यक्तित्व के लिए नहीं है परंतु उस सिध्दांत के लिए है जो एक संयुक्त परिवार और सांस्कृतिक अनेकता का आदर्श है''।

देर शाम द आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने बर्लिन के हम्बोल्ड वियद्रिना स्कूल ऑफ गवर्नेंस के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग में हस्ताक्षर किये। इसके पहले सुबह श्री श्री ने विश्वव्यापी करुणा, ज्ञान, मानवतावादिता पर विश्व सांस्कृतिक फोरम के अपने प्रमुख संबोधन पर कहा, इसके अलावा उन्होनें उन्होनें विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए एक ध्यान भी करवाया। फोरम ने संपूर्ण जर्मनी, यूरोप एवं समाज के हर वर्ग के 500 प्रतिनिधियों को साथ में लाया जिसमें राजनितिज्ञ, धर्मगुरु, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रोफेसर एवं मीडिया के विशेष व्यक्तित्व सम्मिलित थे। शुक्रवार को डे्रसडेन के हिल्टन होटल में श्री श्री ने ''लिविंग ह्यूमन वैल्यूस्'' विषय पर भारी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

संपादक की टिप्पणी
  • विश्व सांस्कृतिक फोरम एक द्विवार्षिक समारोह की श्रंखला है जो विभिन्न सांस्कृतिक पहलु के मध्य में उचित संतुलन को स्थापित करने की आवश्यकता का परीक्षण करती है। http://www.wcf-dresden.com
  • द कल्चर इन बैलेंस अवार्ड की स्थापना टिबेरियस फोरम द्वारा की गई, जो एक जर्मन संस्था है जो सांस्कृति और अर्थशास्त्र के मध्य में संपर्क को पुन: सशक्त करने के लिए प्रतिबध्द है। http://www.forum-tiberius.com

June 29, 2009

हंगेरी के विश्वविद्यालय ने दिया श्री श्री को सर्वोच्च सम्मान




बंगलूरू. जून 26.2009

आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक व लोकोपकारी पूज्य श्री श्री रविशंकर को स्ज़ेंट इस्ज़्वान विश्वविद्यालय हंगरी ने अपने सर्वोच्च सम्मान “प्रोफेसर हॉनोरिस कॉज़ा (मानद प्रोफेसर) से सम्मानित करा.


श्री श्री,
इस समय युरोप के दौरे पर है. वे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 10 वीं वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वक्ता थे. स्ज़ेंट इस्ज़्वान विश्वविद्यालय के उप रेक्टर प्रो डॉ. लैस्ज़लो हॉरनॉक ने श्री श्री को इस सर्वोच्च सम्मान से नवाज़ा.

March 21, 2009

वोट अवश्य डालें

वोट अवश्य डालें

श्री श्री रवि शंकर आध्यात्मिक गुरु

आज हमें ऐसे नेताओं की ज़रूरत है जो सत्यदर्शी, समदर्शी, प्रियदर्शी और दूरदर्शी हों। ऐसा लीडर जिसके पास मिशन और विज़न हो। जिसमें बलिदान, संवेदना और कमिटमेंट की भावना हो। वह ईमानदार और खुले दिमाग का होना चाहिये। जो अपने बारे में सोचने से पहले देश हित के बारे में सोचने वाला हो। हमें देखा कि कैपिटलिज़्म, कम्युनिज़म और सोशलिज़म सब फ़ेल हो गये हैं। अब ह्यूमनिज़्म और स्प्रिचुअलिज़्म का वक्त है। बिना मानवता और अध्यात्म के राजनीति गन्दी हो रही है। राजनीति के बिगड़ते स्वरूप से लोग इससे दूर जा रहे हैं। अगर अच्छे, समझदार और पढ़े लिखे लोग वोट नहीं देंगे तो बाकी दूसरे वोट शराब और पैसों से खरीद लिए जाएंगे और हम देखेंगे कि पूरे देश में मनी पावर और मसल पावर का राज हो गया है। इसलिये अच्छे नेताओं को चुनें जो देश को बेहतर कर सकते हैं।

January 21, 2009

अरुणाचल दौरा

“प्रभात की अरुणिमा में उनकी मुरली की शांति धुन अभी तक मंत्रमुग्ध कर रही है...” शीर्षक से एक लोकप्रिय दैनिक पत्र ने परमपूज्य श्री श्री रविशँकर के एक सप्ताह लम्बे दौरे को प्रकाशित किया इस लेख ने भारत के सबसे पूर्वी राज्य में किये गए इस दौरे के भाव को कुशलतापूर्वक चित्रित किया।

इस आगमन के दौरान श्री श्री ने एक समृद्ध एवं शांत अरुणाचल प्रदेश के निर्माण के लिये एक प्रक्रिया प्रारम्भ की जिसमे वहां की स्थानीय जनसंख्या को सम्मिलित किया, विशेषतौर पर युवाओं को। इस सतत विकासशील पहल को क्रियान्वित करने के लिये और राज्य की पारम्परिक संस्कृति एंव प्रोत्साहन करने के लिये एक दीर्घकालिक अंतर दृष्टि प्रदान की।

भारत को भौगोलिक दृष्टि से अरुणाचल प्रदेश केवल एक सामरिक महत्व का स्थान रखता है अपितु यहाँ लोगों की मनःस्थिति पर भी विस्मयकारी प्रभाव डालता है।उनके लिये यहाँ “उगते सूर्य का प्रदेश” भी है। भारत हर सुबह सर्व प्रथम अरुणाचल में ही जागता है।

आगमन के समय जब अरुणाचल प्रदेश की मिश्रित संस्कृति एवं सामांजस्य लिये हुए विविधता , जो तीन देशों की अंतराष्ट्रीय सीमाओं से घिरा है- म्यामार, भूतन, और चीन परिणमस्वरूप ये न केवल बाह्य दबाव से गुजर र्हा है अपितु आंतरिक  दबाव्से भी ग्रसित है। अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की सराहना करते हुए श्री श्री ने कहा,”पुरातन विश्वास एवं संस्कृति विश्व की धरोहर हैं जिन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है” उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग इन्हें न केवल अरुणाचल प्रदेश में अपितु पूरे देश एवं विश्व में लोकप्रिय बनाने के लिये वहां के स्थानीय समुदायों के साथ कार्य करेगा।

इस राज्य में अपने प्रवास के दौरान श्री श्री ने ईटानगर, पासीघाट,और तवांग के अनेक जन आयोजनों में सम्मिलित हुए और सामाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से समपर्क एवं अंतर्वाता की। पासीघाट में श्री श्री ने त्रिदिवसीय- पारम्परिक युवामहोत्सव को सम्बोधित किया और पारम्परिक नेताओं से वार्ता की, कि युवाओं को अपनी जड़ों का सम्मान करना चाहिये न कि उन पर शर्मिन्दा होना चाहिये। वहां के लोगों ने हर कदम पर श्री श्री का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपनी अंतर्वाता के दौरान श्री श्री ने पुरातन विश्वासों को संरक्षित करने एवं विविधताऑं का सम्मान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

2 दिसम्बर को गुरूजी ने तवांग की यात्रा की एवं एक बड़े सार्वजनिक समारोह को सम्बोधित किया। श्री श्री ने दृढतापूर्वक कहा की कोई भी ताकत अरुणाचल प्रदेश को भारत से अलग नहीं कर सकती क्योंकि यह “उगते सूर्य का प्रदेश” भारत का हिस्सा है(“चीन पूरे भारत का प्रिय बने और हमसे हाथ मिलाए, नाकि हमसे भूमि के एक टुकड़े को त्याग करने को कहे।)

श्री श्री के सार्वजनिक आयोजनों के दौरान तवांग के ऑफिस और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने अपने कार्यों को स्थगित करके गुरुजी का महान स्वागत किया। उन्होंने तवांग के बौद्ध स्तूप का दौरा किया और वहां के भिक्षुऑं स अंतर्वाता की। उन्होंने 1962 में चीन के विरुद्ध अपने देश कि रक्षा करते हुए शहीद सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि भि अर्पित की।तवांग आगमन के दौरान श्री श्री ने मुख्य मंत्री डोरी खाण्डू से उनके आवास पर एक घंटे लम्बी अत्यंत महत्व्पूर्ण मुलाकात की तत्पश्चात उनके साथ ईटानगर वापस चले गए।

श्री श्री ने ईटानगर में एक अनूठी कार्यशाला का संचालन किया जिसमें लोगों को स्वस्थ, सुखी, एवं अर्थपूर्ण जीवन जीने के रहस्य बताए गए।विभिन्न पृष्ठ्भूमियों के करीब 4000 लोग इस “हेल्थ ऐंड हैपिनैस” कार्यशाला में सम्मिलित हुए जहाँ श्री श्री ने प्रतिभागियों को प्राणायाम , योग और ध्यान कि शांति पूर्ण दुनिया से परिचित कराया। उन्होंने “ विस्ड्म ऐंड म्युसिक फौर वन वर्ल्ड फैमिली”नाम के समारोह में भी सम्मिलित हुए।

दौरे के अन्य केन्द्र बिन्दू अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोतर राज्यों से आए करीब 1000 युवाओं के लिये आयोजित प्रशिक्षण कर्यक्रम, युथ लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम था युवाओं ने श्री श्री से वार्तलाप की और एक तनाव रहित हिंसा मुक्त विश्व एवं सम्पूर्ण क्षेत्र के ग्रमों के सतत विकास की अचूक पहल के लिये उनके दृष्टिकोण के कृयांवयन के लिये योजनाओं की रूपरेखा बनाई। श्री श्री ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग इस क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित करने एवं रोजगार प्रदान करने के लितये योजना बना रही है।उन्होंने कहा कि आदिवासी जनजातियों मे से चर्यानित युवाओं के युथ लीडर अथवा युवाचार्य बनने के लिये प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अपने प्रवास के दौरान श्री श्री ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे।जे।सिंह से राज्यभवन मे मुलाकात की। ईटानगर के बिशप जौन थौमस काट्रूकुडिविल को भी श्री श्री ने ईटानगर के जूली बस्ती स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम मे बुलाया जहां उन्होंने एक घंटे का समय व्यतीत किया।

श्री श्री ने राज्य मे अपने एक सप्ताह लम्बे दौरे की समाप्ति असहिष्णुता के प्रति सहनशीलता न दिखाने की प्रवृति को प्रोत्साहन करने एवं पुरातन संस्कृति को पोषण करने के आवाहन के साथ की।”भारत की समंजनशीलता एवं सबसे प्रेम करने का पुराना इतिहास है और इसे हर कीमत पर संरक्षित करने की जरूरत है।” उन्होंने ईटानगर छोड्ने से पहले एक प्रेसवार्ता मे कहा।

श्री श्री ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक असहनशीलता के बढ़ते स्तर के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, आध्यात्मिकता के आभाव को इसके लिये दोषारोपित किया। हाल ही मे मुम्बई में हुए आतंकवादी हमले का उल्लेख करते हुए, जिसमे यहूदियों को विशेष तौर पर निशाना बनाया गया था, उन्होंने कहा कि यहाँ भारत के सहनशीलता के इतिहास पर एक बड़ा धब्बा है; क्योंकि यहूदियों को कभी देश मे पीड़ित नहीं रखा गया है। उन्होंने इस पर खेद व्यक्त  किया कि आज के राजनेता आतंकवाद एवं धर्मोन्मतता के दमन के लिये कुछ कार्य करने के स्थान पर अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिये अधिक चिंतित हैं। पथभ्रष्ट आतंकवादियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वो विविधता को सराहें, उन्होंने कहा “भारत विभिन्न रंगों के पुष्पों का गुल्दस्ता है, और इसे नष्ट करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।” उन्होंने धार्मिक नेताओं से पथभ्रष्ट तत्वों को शिक्षित करने का आग्रह किया।   

 

विभिन्न विद्यालयों की स्थापना, ऑषधीय वनसपतीयों एवं स्थानीय फलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करना एवं ज्ञान के मंदिरों के निर्माण के लिये योजनाएँ चल रहीं है जिसमे 180 बच्चों का स्कूल् भी चल रहा है। ये एक अन्य उदाहरण है कि कैसे श्री श्री विश्व मे भ्रमण करके सतत सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिये परियोजनाऑं को क्रियाशील करते हैं।

December 29, 2008

श्री श्री का ईराक के शांति कार्यक्रम में सम्बोधन


श्री श्री ने अपने ईराक शांति कार्यक्रम में कहा - “दूसरों के आँसुओं को पोछना हम सभी का कर्तव्य है ।” 

 

बैंगलोर, दिसंबर २३, २००८.

 

आध्यात्मिक तथा मानवीय मूल्यों के प्रेरक तथा आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता, परम पूज्य श्री श्री रविशंकर राजनैयिक तथा धार्मिक प्रमुखों के साथ अपने शांति कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिन की ईराक प्रवास पर हैं । वह युद्ध से क्षत इस देश में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चलाए जा रहे मानवीय कार्यक्रमों का भी अवलोकन करेंगे ।

 

 बगदाद पहुँच कर श्री श्री ने शीया राजनैतिक परिषद के प्रमुख, माननीय हुसैन अल मुसावी से भेंट की । शिया प्रमुख ने श्री श्री से उनके द्वारा चलाए जा रहे, हितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने तथा विषेशतः भारत से और अधिक चिकित्सकों को ईराक भेजने का आग्रह किया, जिनकी आज इराक में कमी है । जिसे श्री श्री ने स्वीकार किया ।  संस्था ने २००३ में युद्ध के तत्काल बाद ही बहुत से चिकित्सकों को भारत से भेजा था । श्री श्री ने कहा, “ईराक के लोगों ने बहुत त्रासदी सही है । आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, लोगों से तनाव कम करने/दूर करने के सहायता कार्यक्रमों को जारी रखेगी, तथा ईराक के लोगों को प्रशिक्षित करेगी जिससे वे सभी सशक्त बनें । हम सभी ईराकियों को आनंदित देखना चाहते हैं ।”  

 

तत्पश्चात श्री श्री आर्ट ऑफ लिविंग महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण शिविर गए तथा महिलाओं को सिलाई आदि के प्रशिक्षण के लिए दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन भी किया ।

 

शाम को उन्होंने ईराकी राष्ट्रीय काँग्रेस के सभापति तथा ईराक के पूर्व उपप्रधानमंत्री  माननीय अहमद चलाबी के आतिथ्य में आयोजित निजी रात्रिभोज में भाग लिया तथा ईराकी युवाओं की सहायता के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की । श्री श्री कल महिलाओं तथा युवाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने के लिए, युवा मंत्रालय के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे ।

 

अपने तीन दिन के प्रवास में श्री श्री ईराक के उपप्रधानमंत्री, युवा, स्वाथ्य तथा न्याय मंत्री एवं प्रबुद्ध धार्मिक नेताओं से भी मिलेंगे । वे कर्बला भी जाएंगे जहाँ वे क्षेत्र के राज्यपाल से मिलेंगे ।


मई २००७ में अपनी ईराक यात्रा के दौरान श्री श्री प्रधान मंत्री के अतिथि के रूप में ग्रीन ज़ोन में रहे थे । इस बार उन्होंने रेड ज़ोन में रहने का निर्णय किया ताकि जनसामान्य आसानी से उन्हें मिल सकें ।

September 17, 2008

श्री श्री और नेपाल के प्रधानमंत्री की हुई बैठक


श्री श्री और नेपाल के प्रधानमंत्री की हुई बैठक

नेपाली प्रधानमंत्री पुष्पा कमल दहल उर्फ प्रचंड और प्रख्यात आध्यात्मिक नेता पूज्य श्री श्री रविशंकर की मुलाकात सोमवार को नई दिल्ली में हुई । बैठक के दौरान श्री श्री ने नेपाल को एशिया का स्विट्ज़रलैंड बनाने की दृष्टि से पर्यटन को बढ़ावा देने और नेपाल की समृद्ध विरासत के संरक्षण के जरूरत पर बल दिया।

संभाषण की शक्ति प्वाइंट ऑफ़ पीस शिखर सम्मेलन, स्टैवेंजर, नार्वे

श्री श्री ने नोबल शांति पुरुस्कार से सम्मानित लोगों को किया उद्बोधन
कहा कि संसार में संघर्ष समाप्त करने के लिये संभाषण और मध्यस्थों का होना ज़रूरी

स्टैवेंजर, नार्वे 12 सितम्बर , 2008: विश्व विख्यात मानवीय और आध्यात्मिक नेता और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर ने परस्पर संवाद की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया में संघर्ष को अंत करने का यही उचित हल है।

वे सरकार द्वारा प्रायोजित प्वाइंट ऑफ़ पीस शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जो पूर्व में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित लोग और संघर्ष के समाधान के विशेषज्ञों के बीच स्टैवेंजर, नार्वे में हो रही बैठक है। श्री श्री ने ज़ोर दिया कि मध्यस्थता द्वारा झगड़ते दलों को प्रभावी तरह से बातचीत पर लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि "आज विश्व में मध्यस्थों को बनाने की और परस्पर संवाद की एक बहुत अधिक आवश्यकता है। मध्यस्थ की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसे बिना खुद को अधिरोपित करे हुए एक उत्प्रेरक की भूमिका निभानी है।"

इन योग्य और शांति के विश्व विख्यात नेताओं को संबोधित करते हुए , श्री श्री ने बताया है कि वह और आर्ट ऑफ लिविंग हिंसक प्रवृत्ति में सुधार और संवाद को बढ़ावा देने के पूरे विश्व में किस प्रकार कार्यरत हैं । तनाव को दुनिया में संघर्ष का मूल कारण बताते हुए, उन्होंने इस बात पर बल दिया कि तनाव को जड़ से हटाने वाली विधियों को अपनाया जाए।" “तनाव आपसी संचार में बाधा पैदा करता है। बातचीत के लिए किसी भी एक मध्यस्थ के होने की जरूरत है, और मध्यस्थ की कुशलता से सफल संवाद होता है।“
“किसी संघर्ष में हमेशा गलत सूचना, अफ़वाहें, और आंदोलन शामिल होते है। मध्यस्थ को आवश्यक्ता है कि वह लोगों को सुने और उनमें उम्मीद जगाए। सबसे ज़रूरी है कि मध्यस्थ परिस्थिति को भली भांति समझे ताकि मामला और अधिक नहीं भड़के।“

“अधिकांश संघर्ष किसी पहचान को बनाने के लिये आधारित होते हैं : हम अपनी पहचान को किसी धर्म, संस्कृति, भाषा आदि के साथ जोड़ लेते हैं और हम भूल जाते हैं कि हम सभी पहले इंसान हैं। धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग आदि इंसानियत के बाद आते है। इस सीमित पहचान का गलत रस्ता लोगों को मरने मारने के लिए भी तैयार कर देता है। अमरीका में हुए 9/11 हमले के बाद अपने भय, अविश्वास और संघर्ष को जीतने के लिये हमें इस संकीर्ण विचारधारा से आगे निकलना होगा। आतंकवाद को समाप्त करने के लिये दूरदर्शी होकर हमें अपने बच्चों को बहुसांस्कृतिक व बहुधार्मिक शिक्षा देने होगा।"


यह तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन स्टैवेंजर शहर को दिये “2008 की यूरोपीय सांस्कृतिक राजधानी” उपाधि का एक हिस्सा है। बहुत बड़ी संख्या में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित जन एकत्रित हुए और विचारों का आदान प्रदान करा। श्री श्री को “संभाषण की शक्ति - 9/11 और उसके बाद क्या” विषय पर अपने विचार प्रकट करने के लिए आमंत्रित किया गया था। उनके अलावा पैनल में शामिल थे – दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम किम दे जंग, नार्वे के पूर्व प्रधानमंत्री क्जेल माग्ने बॉंडेविक और अन्य।